नगर परिषद क्षेत्र नाहन के 13 वार्डों के लिए पार्षद चुनाव को लेकर 23 मतदान केंद्रों में रविवार को मतदान होगा। मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना हो गई हैं। एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी राजीव सांख्यान ने बताया कि पोलिंग पार्टिंया रवाना कर दी गई हैं। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। उन्होंने बताया मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू हो जाएगा।