फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पाब पानी के समीप फिर अवरुद्ध हुआ संगड़ाह-रेणुका जी मार्ग, अढ़ाई घंटे फंसे रहे दर्जनों वाहन

संगड़ाह (सिरमौर)। क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते शुक्रवार शाम संगड़ाह-रेणुका जी मुख्य मार्ग पाब पानी के समीप एक बार फिर मलबे की चपेट में आने से करीब अढ़ाई घंटे तक अवरुद्ध रहा। बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे रहे। इनमें दो निजी बसों के अलावा एक सरकारी बस भी शामिल थी। बसों में सवार स्कूली छात्रों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार पाब पानी के समीप वालिया माइन की ओर से आने वाला मलबा हल्की बारिश के दौरान भी सड़क पर फैल जाता है। शुक्रवार को भी बारिश के बाद भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। काफी मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया। लोगों का कहना है कि इस स्थान पर लंबे समय से मलबा गिरने की समस्या बनी हुई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता खजान सिंह ने बताया कि बरसात समाप्त होने के बाद पाब पानी के समीप स्लैब कलवर्ट लगाने के लिए टेंडर लगाया जाएगा। इसके निर्माण से मलबे और पानी के सड़क पर आने की समस्या का स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें