जिला सिरमौर के आठ विकासखंडों की 94 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से मतदान जारी है। प्रात: 11 बजे तक जिला में 43.50 प्रतिशत तक मतदान रिकार्ड किया गया है। इसमें 69520 में से 30858 (44.39 प्रतिशत) पुरूषों तथा 63058 में से 26815 (42.52 प्रतिशत) महिला मतदाताओं ने मतदान किया है।