फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विस्थापितों ने रेणुकाजी बांध कार्यालय का किया घेराव

Krishan Singh Updated Mon, 08 Jan 2024 04:46 PM IST

रेणुकाजी बांध संघर्ष समिति ने सोमवार को मांगों को लेकर ददाहू बाजार में जमकर नारेबाजी की। साथ ही परियोजना कार्यालय का घेराव करके प्रदर्शन भी किया। विस्थापितों का आरोप है कि बीते 15 वर्षों से बांध प्रबंधन उनकी मांगों को अनसुना करता आ रहा है। आज तक उनकी एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया। समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला, संजय चौहान, प्रताप तोमर, जय प्रकाश व सुनील शर्मा ने बताया कि बांध प्रबंधन बार-बार उन्हें झूठे आश्वासन देकर उन्हें गुमराह कर रहा है। विस्थापितों ने गृहविहीन हुए परिवारों की पहली सूची में भी भाई-भतीजावाद अपनाने का आरोप लगाया है। विस्थापितों का कहना है कि बांध प्रबंधन की तानाशाही के चलते उन्हें बार-बार संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों को पूरा किए बिना बांध का निर्माण शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें