पांवटा साहिब में संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों ने रोष रैली निकाली। रैली निकालने के बाद एसडीएम पांवटा साहिब के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। किसान मोर्चा व विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने विश्राम गृह से लघु सचिवालय तक रोष रैली निकाली। भारतीय किसान यूनियन प्रदेश(भाकियू चढूनी गुट) अध्यक्ष सग्गी ने कहा कि केंद्र सरकार ने वादा खिलाफी की है। पीएम ने अपना वादा नहीं निभाया। किसान काले कानून बर्दास्त नहीं करेंगे। समय रहते केंद्र सरकार कोई फैसला ले, नहीं तो धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। वक्ताओं ने किसानों की मांगों को लेकर केंद्र व हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। नए श्रम कानूनों को खत्म करने की मांग उठाई। हालांकि,भारत बंद का असर कम ही रहा। शुक्रवार सुबह से ही पांवटा साहिब में मुख्य बाजार खुला रहा।