फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: युवाओं का भविष्य संवारने में मददगार बन रहा यूकोआरसेटी

Krishan Singh Updated Wed, 14 Jan 2026 01:42 PM IST

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से चलाए जा रहे यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) युवाओं के की आर्थिकी मजबूत करने में मददगार साबित हो रहा है। इस संस्थान में युवाओं को कई तरह के विषयों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके बाद युवा स्वावलंबन की राह पकड़ रहे हैं। इन दिनों यूकोआरसेटी नाहन में 50 महिला प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन और फास्ट फूड तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद यह महिलाएं खुद का स्वरोजगार स्थापित कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर पाएंगी। संस्थान की निदेशक मंजीत सिंह ने बताया कि संस्थान की ओर से 70 तरह के प्रशिक्षण युवाओं को दिए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को रहने और खाने की सुविधाएं भी मुफ्त उपलब्ध करवाई जाती हैं। यहां पर 18 साल से 50 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दो साल बाद तक प्रशिक्षण ले चुके प्रतिभागियों के साथ यूको आरसेटी लगातार संपर्क में रहता है जब तक वह अपना रोजगार शुरू न कर सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद इन्हें प्रमाण पत्र जारी किया जाता है जो देश के अलावा विदेशों में भी मान्य रहता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें