कालाअंब टोल टैक्स बैरियर पर भारी जाम की स्थिति बनी रही। कालाअंब टोल टैक्स बैरियर से हरियाणा क्षेत्र की ओर नारायणगढ़ रोड पर लंबा जाम लगा रहा। वहीं, प्रदेश की सीमा के भीतर कालाअंब-त्रिलोकपुर और कालाअंब-नाहन रोड पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। जाम में लोग घंटो फंसे रहे। हालांकि, जाम खुलवाने के लिए दिन भर हिमाचल प्रदेश पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, हरियाणा क्षेत्र की ओर दोपहर तक जाम खुलवाने के कोई प्रबंध दिखाई नहीं पड़े। हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड के जवानों को ही हरियाणा क्षेत्र में भागदौड़ करनी पड़ी। जाम में घंटों फंसे लोगों में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।