फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद सुशांत चौहान पहुंचे एसवीएन स्कूल, प्रधानाचार्य का लिया आशीर्वाद

विकासखंड नाहन के ग्रामीण क्षेत्र देवका पुड़ला निवासी 23 वर्षीय सुशांत चौहान यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद अपने एसवीएन स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने नर्सरी से 10वीं तक शिक्षा ग्रहण की। स्कूल पहुंचने के बाद यादों को ताजा किया और प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर व अन्य शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर ने बताया कि सुशांत दसवीं कक्षा में जब स्कूल में पढ़ाई करता था तो उन्हें उम्मीद थी कि वह प्रदेश भर में टॉप करेगा, लेकिन न जाने क्या कारण रहे कि छात्र मेरिट सूची में स्थान नहीं बना पाया। लेकिन अब सुशांत ने यूपीएससी परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें शुरूआत से ही यकीन रहा है कि यह छात्र यूपीएससी के लिए बना है। मीडिया से बातचीत करते हुए सुशांत ने बताया कि वह जब नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे तब आईएएस टीना डाबी ने अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा में पहला रैंक प्राप्त किया था। यह जानकारी जब उन्हें मिली तो टीना से काफी प्रेरणा मिली। अभी तक उन्हें लगता था कि यूपीएससी की परीक्षा काफी कठिन है और इसे पास करने के लिए पांच-पांच बार परीक्षा देनी पड़ती है, लेकिन जब टीना डाबी ने पहले ही प्रयास में परीक्षा उतीर्ण की तो हौसला मिला। बस यही वो पल था जब उन्होंने ठान लिया कि अब उन्हें भी यूपीएससी की परीक्षा पास कर बड़ा अधिकारी बनना है। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें