महाविद्यालय नाहन में पेश आ रही समस्याओं को लेकर एबीवीपी नाहन इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय में पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को रखा। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष कमल व कार्तिक सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि ज्ञापन में महाविद्यालय की कई मांगों व समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने मांग उठाई कि महाविद्यालय में एमएसी व एमकॉम की कक्षाएं शुरू की जाएं। इसके अलावा मांग की गई कि महाविद्यालय में खेल मैदान न होने से छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के लिए अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने मांग उठाई कि कॉलेज के लिए मैदान की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा महाविद्यालय में छात्रावास न होने से छात्रों को हो रही परेशानी को भी प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने जल्द समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई।