फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेणुका बांध विस्थापितों को 16 वर्षों से मिल रहे आश्वासन, डीसी से मिला जन संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन Updated Thu, 04 Apr 2024 06:27 PM IST

श्रीरेणुका बांध जन संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला की अध्यक्षता में उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा से अपनी समस्याओं को लेकर मिला। इस दौरान उपायुक्त की ओर से करीब पौना घंटा तक प्रतिनिधिमंडल में आए सदस्यों की समस्याओं को सुना। बैठक के दौरान उन्होंने संघर्ष समिति को आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही बांध प्रबंधन एवं संघर्ष समिति के साथ बैठक करवाई जाएगी जिसमें दोनों पक्षों को सुनने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक के दौरान संघर्ष समिति ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 16 वर्षों से लगातार अपनी मांगों को बांध प्रबंधन, जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार के समक्ष रखते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मात्र आश्वासन ही मिलते रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में संघर्ष समिति के संयोजक प्रताप सिंह तोमर, महासचिव संजय चौहान, कोषाध्यक्ष हरीशचंद्र शर्मा, सलाहकार राजकुमार शर्मा, टीकाराम शर्मा, जयप्रकाश शर्मा दुर्गाराम शर्मा एवं दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें