सिरमौर जिला के ग्रामीण क्षेत्र के लोग इन दिनों लगातार बढ़ती किन्नरों की डिमांडों व मनमर्जी के पैसे मांगने की शर्तों से परेशान हैं। सेनवाला मुबारकपुर एवं भंगानी क्षेत्र की महिलाओं ने किन्नरों की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही मनमर्जी के खिलाफ एक शिकायत पत्र शुक्रवार को उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा को सौंपा है। महिलाओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गरीब तबके के होते हैं। यहां किन्नरों की ओर से बधाई मांगने के नाम पर हजारों रुपये ऐंठे जा रहे हैं । किन्नरों की लगातार बढ़ती नई-नई डिमांड ग्रामीण पूरी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में किन्नर ग्रामीण इलाकों में ग्रामीणों को तंग भी करते हैं। महिलाओं ने डीसी सिरमौर से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई गई है ।