जिला कार्यक्रम अधिकारी व जिला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर ने सुपरवाइजर सर्कल कार्यालय बेड़ोन में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ संगड़ाह ईशाक मोहम्मद ने की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लीगल एडॉप्शन की जानकारी दी गई। इससे पूर्व सीडीपीओ ईशाक मोहम्मद ने महिलाओं को सुख आश्रय योजना, सुख शिक्षा योजना समेत पोषण ट्रैकर ऐप, दैनिक ट्रैकिंग, ग्रोथ मॉनिटरिंग की जानकारी दी। इसके बाद जिला बाल संरक्षण ईकाई से संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत संतोष कुमारी ने लीगल एडॉप्शन की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आवेदक को प्रथम आवेदन करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता रहेगी और बेवसाइट पर ऑनलाईन आवेदन कैसे करना है। इसके बाद में बताया। इसके अलावा आवेदन को पंजीकरण कैसे करना है इसके बारे में भी विस्तार से बताया गया। महिलाओं को एडॉप्शन से संबंधित सामग्री भी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रदान की गई। संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत संतोष कुमारी ने कार्यक्रम में मिली सारी जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया ताकि निसंतान दंपति की गोद भर सके। सुपरवाइजर विमला शर्मा ने जिला बाल संरक्षण ईकाई का धन्यवाद किया और सारी जानकारी लोगों को तक पहुंचाने की हिदायत दी।