फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: महामाया बाला सुंदरी मंदिर में दर्शनों के लिए साइकिल पर सफर

अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Sep 2025 02:54 PM IST

नवरात्र के मौके पर जिलाभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड रही है। इसी कड़ी में महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में जहां स्थानीय लोग दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं वहीं, उत्तराखंड, हरियाणा व पंजाब आदि राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शनों के लिए आ रहे हैं। सोमवार को उत्तराखंड सैंकड़ों किलोमीटर सफर साइकिलों पर तय कर श्रद्धालुओं का एक जत्था महामाया माता बालासुंदरी मंदिर के लिए निकला। श्रद्धालुओं ने बताया कि उनकी यह यात्रा करीब 300 किलोमीटर की रहने वाली है। उनका मकसद जहां आज के युवाओं को साइकिल के माध्यम से फिटनेस का संदेश देना है तो वहीं लगातार मार्गों पर बढ़ते यातायात के दबाव से प्रदूषित होते पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूक करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें