पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार के स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों ने नौहराधार बाजार में नशा निवारण पर एक लघु नाटिका आयोजित की। विद्यालय के स्काउट एवं गाइड प्रभारी सुरेश कुमार, गुरदेव चौहान और अजय चौहान ने बताया कि बाजार के व्यापारियों, ग्राम पंचायत प्रधान राजेंद्र चौहान, पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान, पूर्व प्रधान विजय सिंह चौहान, व्यापार मंडल प्रधान विवेक चौहान, विद्यालय संरक्षक जोगेंद्र चौहान और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई इस लघुनाटिका की प्रशंसा की। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने इस सफल मंचन पर विद्यार्थियों और प्रभारी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना, ईको क्लब, आपदा प्रबंधन तथा सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा समाज में जागृति के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई जाती हैं।