फूलपुर पंचायत के बांगरण चौक शिव मंदिर परिसर में श्री श्री भोला गिरी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीमद् भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। सुबह 10 बजे गिरी नदी से कलश यात्रा शुरू हुई, जो दोपहर डेढ़ बजे शिव मंदिर पहुंची। दोपहर बाद कथा व्यास आचार्य प्रदीप सारस्वत ने भागवत कथा में भगवान के विभिन्न स्वरूपों का बखान किया। यह कथा 31 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक होगी। कथा के दौरान प्रतिदिन भंडारे की व्यवस्था समस्त ग्रामीणों की ओर से की गई है। ग्रामीण रामपाल, गोवर्धन दास, अमित, सागर, नरेंद्र, बिल्लू, तरसेम, ज्ञान ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का पुण्य लाभ लेने का आह्वान किया है।