पुलिस थाना नाहन के सामने वाली सड़क पर दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। चंबा मैदान की ओर जाने वाली इस सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। उतराई वाली इस सड़क पर दो से चार फीट के चौड़े और एक से डेढ़ फीट के गहरी गड्ढे पड़ हुए हैं। चौपहिया वाहन यहां से बैलगाड़ी की तरह हिचकोले खाते गुजर रहे हैं। बदतर दशा में पहुंच चुकी इस सड़क की नगर परिषद सुध लेने को तैयार नहीं है। नगर परिषद की उदासीनता यहां पर बड़े हादसे को न्यौता दे रही है। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद का लोगों की परेशानियों और समस्याओं से कोई सरोकार ही नहीं रह गया है। स्थानीय निवासी मोहम्मद इकराम, अबरार अहमद, अशरफ खान व शाहरूख खान ने नगर परिषद से सड़क को दुरूस्त करने की मांग की है।