फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: रेणुकाजी में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया वसंत उत्सव

अंकेश डोगरा Updated Fri, 23 Jan 2026 07:20 PM IST

वसंत पंचमी का पर्व शुक्रवार को ददाहू, रेणुकाजी तीर्थ व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना व आराधना करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही पीले वस्त्र धारण करके मां सरस्वती के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। वसंत पंचमी के अवसर पर गुरु स्थान बायरी में गुरुग्राम के बड़े गुरु महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। यहां गुरु स्थान के संचालक दिनेश ताश सहित सैकड़ों गुरु भक्तों ने हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान करने के साथ ही बड़े गुरु महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किये। वसंत पंचमी के अवसर पर निर्माण आश्रम श्री रेणुकाजी में विशेष पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के महंत महात्मा रेणेंद्र मुनि ने बंसत उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भक्तों को पीले अंगवस्त्र भेंट करके आशिर्वाद प्रदान किया। साथ ही, क्षेत्र वासियों को बंसत पंचमी की बधाई व शुभकामनाएं दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें