राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का बुधवार को आगाज हुआ। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव कुमार सैनी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने स्वयं सेवियों को अनुशसित रहते हुए देश सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी मोहन लाल शर्मा, सतेंद्र कौर, अनीता गौतम, प्रभात शर्मा व मधु रानी मौजूद रहीं।