भाजपा धारटी मंडल नाहन की बैठक बुधवार को भाजपा कार्यालय दीपकमल में हुई। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर अतिथि शामिल हुए। इस दौरान पार्टी की मजूबती और बूथ स्तर पर क्रियाकलापों को लेकर चर्चा की गई। डॉ. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा जहां अपने संगठन का कार्य कर रही है, वहीं समाज और राष्ट्र सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। इस दौरान डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी त्रस्त है। सरकारी योजनाओं और संस्थानों को बंद किया जा रहा है। जिन स्कूलों में अध्यापक नहीं है उन्हें दूसरे स्कूलों में मर्ज करने के फरमान जारी किए जा रहे हैं। सरकार इस प्रकार के निर्णय लेकर अपनी जिम्मेवारी से भाग रही है, अपने दायित्वों से पीछे हट रही है। इस अवसर पर धारटी मंडल नाहन के अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।