श्री सनातन चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी नाहन ने अपने पहले स्थापना दिवस पर हिंदू आश्रम नाहन में हिंदू सम्मेलन व हिंदू शौर्य सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हिंदू फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह हिंदू ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि ओजस्वनी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की अध्यक्ष रजनी ठुकराल विशेष अतिथि रहीं। सोसायटी के अध्यक्ष राकेश अरोडा और सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हिंदू हितों के लिए कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।