इटली में गत वर्ष आयोजित वर्ल्ड विंटर गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आस्था स्पेशल स्कूल नाहन के एथलीट हेमचंद को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से 7 लाख रुपए की नगद राशि दी गई है। आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में बुधवार को इस सिलसिले में आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आस्था स्पेशल स्कूल की ओर से स्पेशल ओलंपिक भारत की चेयर पर्सन मल्लिका नड्डा का आभार जताया गया। आशा स्पेशल स्कूल के सहायक को-ऑर्डिनेटर करम सिंह ने बताया कि इटली में आयोजित स्नो बोर्डिंग गेम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को भारत सरकार की ओर से नगद राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि आस्था स्पेशल स्कूल नाहन के एथलीट हेमचंद भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। उन्होंने स्नो बोर्डिंग गेम में सिल्वर मेडल हासिल किया था।