फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग ने आयोजित की गतिविधियां

डॉ. वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के अंग्रेजी विभाग की ओर से आयोजित कल्चरल फेस्ट- 'लेटस लर्न टूगेदर' कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन हुआ। इसके समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती की आराधना एवम द्वीप प्रज्ज्वलन से हुआ। महाविद्यालय में सप्ताह भर कैलीग्राफी, एक्सटेंपोर, कविता-कहानी लेखन, कैप्शन राइटिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इसके आयोजन में सोनम, आर्यन, आकांक्षा, आंचल, नितिन, अभय, अंबिका, आदर्श, आयुषी इत्यादि ने सक्रिय भूमि अदा की। समापन समारोह में अंग्रेजी विभाग के स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने लघु नाटिका, मॉडलिंग, वेस्टर्न डांस, बॉल डांस, समूह गान अदि से कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। आदर्श ने वेस्टर्न गीत, आंचल ने वेस्टर्न डांस की प्रस्तुति दी। इसी के साथ कक्षा अनुसार लघु नाटिका एवं वेस्टर्न गु्रप डांस प्रतियोगिताएं हुई। इसमें एकल व समूह पश्चिमी गान, एकल व समूह पश्चिमी नृत्य, लघु नाटिका की प्रस्तुतियां दी, जिन्हें श्रोताओं द्वारा काफी सराहा गया। विद्यार्थियों ने अनेक पारंपरिक व मॉडर्न परिधानों में मॉडलिंग में भाग लिया और श्रोताओं के समक्ष वॉक कर अपने आत्मविश्वास को बढ़ाया। अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों ने ज्यॉफ्री चौसर से लेकर शेक्सपियर, टीएस इलियट, चार्ल्स डिकेंस, वर्जीनिया वुल्फ, और भारतीय साहित्यकार रबिंद्रनाथ टैगोर, अरुंधति रॉय, कमला दास, अनिता देसाई, किरण देसाई, इत्यादि का परिचय पीपीटी एवं मॉडलिंग के साथ करवाया। अंत में प्रार्चाय ने इन गतिविधियों में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। विभागाध्यक्ष डॉ विवेक नेगी ने सभी का धन्यवाद प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ देवराज शर्मा, प्रो कमल डोगरा, प्रो जगपाल सिंह तोमर, प्रो ऋचा कंवर, प्रो भारती, प्रो शुक्ला रानी, विभाग सदस्य प्रो. दीपा चौहान, प्रो. रीना चौहान एवं प्रो. विनोद कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें