फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: वार्ड में दो घंटे बाद राउंड पर पहुंचे चिकित्सक, मरीज रहे परेशान

Ankesh Dogra Updated Tue, 26 May 2026 03:01 PM IST

मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में कहीं ओपीडी में लंबी कतारें लग रही हैं तो कहीं वार्डों में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। पुरुष मेडिकल वार्ड में चिकित्सकों के समय पर राउंड पर नहीं पहुंचने से मरीजों और उनके परिजनों में गहरा रोष देखने को मिला। जानकारी के अनुसार सुबह के समय वार्ड में भर्ती मरीज चिकित्सकों के नियमित चेकअप का इंतजार करते रहे, लेकिन करीब दो घंटे तक कोई डॉक्टर राउंड पर नहीं पहुंचा। इससे मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई। लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड में दाखिल मरीजों की सुध लेने वाला कोई नहीं था। बाद में मामले की सूचना चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) को दी गई, जिसके बाद चिकित्सक वार्ड में पहुंचे और मरीजों का चेकअप किया गया। मेडिकल कॉलेज नाहन की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने बताया कि वार्ड और ओपीडी के लिए नियमित ड्यूटी शेड्यूल जारी किया गया है। जैसे ही उन्हें वार्ड में चिकित्सक न पहुंचने की सूचना मिली, तुरंत डॉक्टर भेजकर राउंड करवाया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी बनी हुई है, बावजूद इसके प्रबंधन बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास कर रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें