फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: सिरमौर में गर्मियों में पेयजल टैंकों के क्लोरिनेशन समेत बर्बादी रोकने के लिए विभाग अलर्ट

Ankesh Dogra Updated Fri, 24 Apr 2026 05:34 PM IST

जल शक्ति विभाग जिला सिरमौर के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार महाजन ने कहा कि गर्मियों के सीजन को लेकर जल शक्ति विभाग ने जल आपूर्ति सुचारू बनाने के लिए कमर कसी है। जिला के सभी स्थानों पर पेयजल टैंकों की क्लोरिनेशन करने और पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा पेयजल की बर्बादी रोकने और पेयजल बर्बाद करने वाले उपभोक्ताओं पर भी शिकंजा कसने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। राजीव महाजन ने नाहन में पत्रकारवार्ता में कहा कि गर्मियों में अक्सर पेयजल सप्लाई को लेकर कई तरह की समस्याएं रहती हैं। ऐसे में विभाग ने पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जहां गर्मियों में बीमारियों की रोकथाम को लेकर पेयजल टैंकों का क्लोरिनेशन किया जा रहा है तो वहीं पर्याप्त मात्रा में लोगों को पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए भी विभाग पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का 48 घंटे के भीतर समाधान करने को लेकर भी विशेष टीम और शिकायत निवारण केंद्र स्थापित किया गया है । ताकि लोगों को किसी भी तरह से समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गर्मियों में लोगों के घरों पर रखे पेयजल टैंकों के ओवरफ्लो होने के बाद बर्बाद होने वाले पेयजल को लेकर शिकंजा कसा जाएगा और ऐसे लापरवाह उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें