फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: कालाअंब, पांवटा और नाहन के कुछ इलाकों में घने कोहरे की दस्तक

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में इस वर्ष सर्दी ने समय से पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। क्षेत्र में घने कोहरे ने दस्तक दे दी है, जिससे तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को दिन का तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि सुबह और देर शाम को ठंड का असर और अधिक महसूस किया गया। सुबह के समय कोहरा इतना घना रहा कि दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे खासकर औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए, वहीं कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। कामगारों, स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को भी ठंड और कोहरे के चलते दिक्कतें झेलनी पड़ीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें