फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: फैंसी ड्रेस में भाग लेकर बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में हुआ कार्यक्रम

राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में सांस्कृतिक और फैंसी ड्रेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। नन्हें-मुन्नें विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस कार्यक्रम में भाग लेते हुए राधा-कृष्ण, सीता-राम, महात्मा गांधी, डॉ यशवंत सिंह परमार, शिक्षक, सैनिक, दादी मां, पहाड़ी लड़की और विद्यार्थी की वेशभूषा में शानदार प्रदर्शन किया। पाठशाला के प्रभारी मायाराम शर्मा ने बताया कि बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानी और अन्य महापुरुषों की वेशभूषा में तैयार होकर मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। अध्यापिका सृष्टि शर्मा ने बच्चों को विशेष रूप से मार्गदर्शन और अपना सहयोग दिया। माध्यमिक स्कूल की अध्यापिका अंशु मैडम और जगत शास्त्री ने निर्णायक की भूमिका अदा की और प्रथम तीन स्थानों पर बच्चों को पुरस्कृत किया। दोपहर के समय सामूहिक सह-भोज कार्यक्रम रखा गया। सभी बच्चों ने चौथी कक्षा के पाठ मिलकर खाएं.., के अंतर्गत एक दूसरे के साथ मिल बैठकर भोजन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें