फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नगर परिषद नाहन अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में देरी पर भड़के भाजपा पार्षद

नगर परिषद नाहन के नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव नतीजों में बहुमत हासिल करने के बाद भी इस दिशा में प्रशासनिक बैठक बुलाने में हो रही देरी को लेकर भाजपा समर्थित पार्षदों में भारी रोष है। इसी सिलसिले में आज नाहन से जीतकर आए भाजपा समर्थित पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर से मिला और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। उपायुक्त कार्यालय पहुंचे पार्षदों ने मांग उठाई कि नगर परिषद के सुचारू संचालन और शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव हेतु प्रशासन जल्द से जल्द बैठक बुलाए। पार्षदों का कहना था कि चुनाव परिणाम आने और पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद भी इस प्रक्रिया में अनावश्यक देरी की जा रही है, जो कि न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में नाहन नगर परिषद के नवनिर्वाचित भाजपा समर्थित पार्षद पूजा तोमर, सीमा अत्री और संजय चौहान सहित अन्य प्रमुख नेता व समर्थक मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें