फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: भारत विकास परिषद नाहन शाखा ने एवीएन स्कूल में करवाई प्रतियोगिता

भारत विकास परिषद की नाहन शाखा ने रविवार को एवीएन स्कूल नाहन में प्रांतस्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें नाहन महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद एवीएन स्कूल नाहन की छात्राओं ने वंदे मातरम और स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें हिमाचल व भारत देश के सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केके चंदोला, भारत विकास शाखा नाहन के अध्यक्ष पंडित लायक राम शर्मा, गीता सिंह तोमर समेत अन्य लोग व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें