राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माजरा में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ हिमेंद्र बाली ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि उपनिदेशक गुणवत्ता रीटा गुप्ता व उपनिदेशक प्रारंभिक राजीव ठाकुर विशेष अतिथि रहे। विशेष अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। उसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश खूब तालियां बटोरीं। अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।