फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: राजकीय महाविद्यालय पझौता में सेमिनार का आयोजन, विद्यार्थियों को दी बचत योजनाओं की जानकारी

राजकीय महाविद्यालय पझौता में मेरा युवा भारत नाहन और कॉलेज के आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जागरूकता हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया। शाखा डाक अधिकारी कोटला बांगी मनीषा और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से खंड संसाधन व्यक्ति संदीप कुमार मुख्य वक्ता रहे। नाहन से लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने मेरा युवा भारत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य वक्ता मनीषा ने विद्यार्थियों को पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित विभिन्न बचत योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से छोटी-छोटी बचतों द्वारा अपनी भविष्य की आर्थिक चुनौतियां का सामना करने में दक्षता प्राप्त करने की अपील की। पंचायत राज विभाग से आए संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को श्रम एवं रोजगार विभाग, अन्य विभागों की विभिन्न बचत एवं स्वरोजगार योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपने जीवन की आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए अग्रिम तैयारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रकाश शर्मा व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें