फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: सिल्वर बेल्स स्कूल नाहन में 25 खिलाड़ी अगले चरण के लिए चयनित

अंकेश डोगरा Updated Tue, 30 Dec 2025 05:04 PM IST

सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल नाहन में आयोजित दो दिवसीय 9वीं संतोष चौहान मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता में 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर शतरंज के बोर्ड पर शह और मात का खेल खेला। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष प्रमोद चौहान, महासचिव परितोष चौहान और निदेशक डॉ. आशिमा राघव विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रमोद चौहान ने मुख्य अतिथि को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। प्रमोद चौहान ने बताया कि यह प्रतियोगिता विद्यालय की संस्थापक संतोष चैहान की जयंति पर प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। इस बार 400 छात्र खिलाड़ी इसमें शामिल हुए। इसमें से 25 खिलाडिय़ों का चयन अगले चरण के लिए किया गया। प्रतियोगिता में प्रतीक राणा विजेता और सूर्यांश शर्मा रनर-अप रहे। दोनों खिलाड़ियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। अंत में प्रधानाचार्य मिनाक्षी ने सभी का आभार प्रकट किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें