फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: शमशेर स्कूल नाहन में तीन स्कूलों के 247 विद्यार्थियों ने दिया अंग्रेजी का पेपर

Ankesh Dogra Updated Thu, 05 Mar 2026 04:08 PM IST

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वीरवार को जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की। विद्यार्थियों ने पहली बार नए पैटर्न के साथ ए, बी, सी सीरीज से मिले एक प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट पर परीक्षा दी। इन परीक्षाओं को देने के लिए विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। जिला मुख्यालय नाहन के शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन (छात्र) में 247 विद्यार्थियों ने जमा दो कक्षा का अंग्रेजी का पर्चा दिया। यहां पर शमशेर स्कूल, एवीएन और जाबल का बाग स्कूल के 250 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 247 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी का पर्चा दिया। सुबह के समय 9:00 बजे से विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलना शुरू हो गया था। जो 9:45 तक जारी रहा। यहां सभी विद्यार्थियों ने दोपहर एक बजे तक कड़ी सुरक्षा में परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनकी निगरानी शमशेर स्कूल में प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें