फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौरी ताल स्कूल में मां शारदा की पूजा के साथ संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ

Ankesh Dogra Updated Tue, 25 Aug 2026 03:07 PM IST

राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल में मंगलवार को मां शारदा की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के मुख्याध्यापक संजय गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संस्कृत सप्ताह के पहले दिन स्कूल परिसर में वैदिक और संस्कृतमय वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा के प्रति अपनी रुचि दिखाते हुए विद्यालय के विभिन्न स्थानों के नाम संस्कृत में प्रदर्शित किए। प्रधानाचार्य कक्षः, कार्यालयः, प्रार्थनाकक्षः, कक्षाकक्षः, भोजनालयः और अध्यापक-कक्षः जैसे नाम संस्कृत में लिखना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। मुख्याध्यापक संजय गुप्ता ने कहा कि संस्कृत को केवल प्राचीन भाषा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह भारतीय ज्ञान, संस्कृति, दर्शन, साहित्य और संस्कारों की समृद्ध परंपरा से जुड़ी महत्वपूर्ण भाषा है। उन्होंने कहा कि संस्कृत का अध्ययन विद्यार्थियों में भाषा संबंधी समझ विकसित करने के साथ भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने संस्कृत सप्ताह के आयोजन के लिए संस्कृत शिक्षक आचार्य देवेंद्र शर्मा की सराहना की। मुख्याध्यापक ने विद्यार्थियों से सप्ताहभर आयोजित होने वाली गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान किया। संस्कृत सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य संस्कृत को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों के दैनिक जीवन और विद्यालयी वातावरण का हिस्सा बनाना है। इस अवसर पर अजय शर्मा, दिनेश चौधरी, विक्रम ठाकुर, खुशी राम, विजय, रिंकी और किरण देवी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें