फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: किसानों की समस्याओं को लेकर 9 जुलाई को नाहन में होगा प्रदर्शन

अंकेश डोगरा Updated Sun, 15 Jun 2025 04:05 PM IST

हिमाचल किसान सभा जिला सिरमौर कमेटी की बैठक रविवार को नाहन में आयोजित की गई। इसमें राज्यध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में कृषि संकट और किसानों की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि किसानों की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। देश की सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दें रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश मे खेती योग्य जमीन बहुत कम है। पांच लाख परिवार नाम मात्र जमीन या भूमिहीन की समस्या से जूझ रहे है। इसको लेकर किसान सभा पूरे प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। किसान सभा के पदाधिकारी राजेंद्र ठाकुर न बैठक में प्रस्ताव रखे, जिनको सर्वसम्मति से पारित किया गया। ठाकुर ने कहा कि 9 जुलाई को किसानों की समस्याओं पर नाहन मे प्रदर्शन किया जायगा। इसमें भूमि से जुड़ी मांगे, नगदी फसलों जैसे लहसुन, टमाटर, अदरक और अन्य फसलों से जुड़े मुद्दे, मनरेगा के सही क्रियान्वयन, पानी और सड़कों के दुरुस्तीकरण आदि समस्याओं पर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया जाएगा। उन्होंने कहा आने वाले तीन महीने जिला के गांव स्तर पर किसान सम्मलेन का आयोजन किया जायगा और संगठन का व्यापक आधार बनाया जायगा। जिला अध्यक्ष सतपाल मान, वित्त सचिव बलदेव सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता विश्वनाथ ने भी बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर दिनेश देवा, सनी कुमार, सुखदेव ठाकुर, जगदीश पुंडीर, नरेश, भूपेंदर सिंह, रामकुमार, जगत सिंह, राम सिंह वालिआ, गौरव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें