फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: अवैध खनन के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान, 22 डंपर जब्त

अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Jun 2025 05:23 PM IST

पुलिस अधिक्षक सिरमौर की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की है। यातायात चेकिंग के दौरान पांवटा रामपुरघाट मार्ग पर 100 से अधिक डंपरों, ट्रालों की चेकिंग की गई। जिसमें यातायात व खनन नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 डंपरों को जब्त(इंपाउंड) किया गया है। विशेष अभियान से अवैध खनन व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। बता दें कि लंबे समय से बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले भारी वाहनों द्वारा ओवर लोडिंग व तय समय सीमा का उल्लंघन करने की शिकायतें मिलती रही है। क्रशरों से रात 9 बजे से सुब 5 बजे तक खनन सामग्री ले जाने का समय तय किया गया है। लेकिन, नो एंट्री टाईम में कुछ वाहन दौड़ते रहे है। ग्रामीण इससे काफी परेशान है। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम ने वीरवार देर रात को कार्रवाई की है। एसपी की टीम में डीएसपी हेटक्र्वाटर नाहन रमाकांत ठाकुर, थाना प्रभारी देवी सिंह नेगी, एसआईयू व छठी बटालिया धौलाकुआं टीम में शामिल रहे। का हिस्सा रहे। वीरवार रात करीब 10.30 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 3 बजे तक यातायात चेकिंग के दौरान करीब 100 से अधिक डंपरों की चेकिंग की है। हरियाणा से पांवटा साहिब स्थित क्रशरों पर चलने वाले डंपरों-ट्रालों की जांच की गई। यातायात एवं खनन नियमों के उल्लंघन के लिए 21 डंपरों को धारा- 194 एवं 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त किया गया है। जबकि एक डंपर को खनन अधिनियम के तहत जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर पुलिस का इस तरह का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। जिससे अवैध खनन पर अंकुश लगाया जा सकें। पिछली बार पांवटा साहिब के आंजभोज दौरे के दौरान ग्रामीणों ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से शिवपुर हरिपुर टोहाना में ओवर लोडिंग व नो एंट्री टाईम में ट्रकों के पहुंचने शिकायत की थी। उद्योग मंत्री ने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वीरवार रात को एसपी सिरमौर ने खुद मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें