फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: सोलंकी बोले- नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही सरकार

Krishan Singh Updated Thu, 12 Feb 2026 07:58 PM IST

सिरमौर यूथ एवं स्पोट्स क्लब की ओर से नाहन के चौगान मैदान में गुरुवार से छठा सिरमौर क्रिकेट कप शुरू हुआ। इसका शुभारंभ नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने किया। एंटी चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सोलंकी ने कहा कि आज युवा नशे के खिलाफ भी स्वयं आगे आने लगे हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है। सिरमौर जिला की अगर बात करें तो यहां भी पुलिस विभाग जहां लगातार नशा तस्करों की धर पकड़ कर रहा हैं तो वहीं उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर आयोजक ओपी ठाकुर समेत क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें