फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: जिला भाजपा कार्यालय नाहन में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन

नाहन। जिला भाजपा कार्यालय नाहन में शनिवार को प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत भाजपा के प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार चौथे वर्ष में है और विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने, महंगाई बढ़ाने और विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बिंदल ने कहा कि रविवार को शिमला में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली जाएगी। चार नवंबर को हमीरपुर में सांसद अनुराग ठाकुर और उनके नेतृत्व में रैली होगी, जबकि इसी दिन मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। इनमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें