फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: राजीव बिंदल बोले- पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल में भी विस्तार करे सरकार

Krishan Singh Updated Sat, 31 Jan 2026 04:00 PM IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि तय समय के अनुसार शनिवार को पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन सरकार लगातार पंचायत चुनाव टालने की कोशिश कर रही है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव समय पर कराना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि चुनाव टाले गए हैं, तो सरकार को पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल में विधिवत विस्तार करना चाहिए, भले ही इस अवधि में उन्हें मानदेय न दिया जाए। इससे प्रशासनिक शून्यता और ग्रामीण विकास कार्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर से बचा जा सकेगा। उन्होंने उच्च न्यायालय के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें सरकार को 30 अप्रैल से पहले पंचायत चुनाव करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें