फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: राजीव बिंदल बोले- संत शिरोमणि गुरु रविदास भारत के महान संत

संत शिरोमणि गुरु रविदास भारत के एक ऐसे महान संत थे, जिन्होंने अपने कठोर सिद्धांत, कठिन परिश्रम और कर्मठता से परिपूर्ण जीवन से राष्ट्र और समाज का मार्ग प्रशस्त किया है। गुरु की ओर से दोहे के रूप से कहे गए शब्द सामाजिक एकता, समानता, समरसता और भाईचारे का संदेश देते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने यह उदगार शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पखवाडे के अवसर पर नाहन में व्यक्त किए। डाॅ. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर नाहन स्थित संत गुरु रविदास के मंदिर में माथा टेका और पुष्प भेंट कर उनका आशीर्वाद भी ग्रहण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महान संत गुरु रवि दास का जीवन युगों-युगों तक हम सबका मार्गदर्शन करता रहेगा और राष्ट्र-निर्माण में दिए गए उनके अमूल्य योगदान को देश सदैव स्मरण रखेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें