फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: सास ने बहू से प्रताड़ना के नकारे आरोप, लगाई इंसाफ की गुहार

कौलावालाभूड़ पंचायत के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को नाहन में पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल काफिया बेगम ने पुलिस अधीक्षक को बहू मुस्कान द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से काफिया बेगम ने बताया कि उनके बेटे नवाब खान की शादी साल 2021 में विक्रमबाग पंचायत के पीपलवाला गांव निवासी मुस्कान से हुई थी। अब इनके पास बच्चा भी है। उन्होंने कहा कि मुस्कान उनके भाई की बेटी है। ऐसे में जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बहू मुस्कान उन पर झूठे आरोप लगा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि इस बारे उचित कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें