नगर परिषद की ओर से पीएम स्वनिधि महोत्सव और विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ा चौक नाहन में आयोजित कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडरों और दुकानदारों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा पीएम स्वनिधि योजना के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनजीओ स्टेपको की टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और पीएम स्वनिधि योजना के लाभों को रोचक अंदाज में लोगों तक पहुंचाया। कलाकारों ने संदेश दिया कि स्वच्छ वातावरण बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देता है।