इन्नरव्हील क्लब नाहन की ओर से शनिवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला छात्र नाहन में 50 बच्चों को रेनकोट वितरित किए गए। बरसात के मौसम में बच्चों को बारिश से बचाने के उद्देश्य से क्लब की ओर से यह पहल की गई। क्लब की सचिव सुनैना अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को रेनकोट के साथ रिफ्रेशमेंट भी दी गई। उन्होंने कहा कि इन्नरव्हील क्लब लगातार सामाजिक कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में योगदान दे रहा है। क्लब की ओर से आगामी दिनों में राखी टास्क पर भी कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब की सदस्य ममता अग्रवाल, रचना गुप्ता, सुमित्रा शर्मा, कविता कालिया और रीता शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।