फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मारकंडा नदी में डंगा लगाने के लिए 80 लाख का बजट स्वीकृत

Krishan Singh Updated Mon, 15 Dec 2025 04:45 PM IST

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के ओगली क्षेत्र में मारकंडा नदी के किनारे स्थित उद्योगों की लंबे समय से चली आ रही भूमि कटाव की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। सरकार की ओर से करीब 80 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किए जाने के बाद मारकंडा नदी किनारे डंगा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। दरअसल, तीन माह पहले भारी बरसात के दौरान मारकंडा नदी में आई बाढ़ से ओगली क्षेत्र में कई उद्योगों सहित सीईटीपी प्लांट को जाने वाली सड़क के किनारे भूमि कटाव से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस समस्या को देखते हुए उद्योग विभाग ने मारकंडा नदी के किनारे डंगा निर्माण के लिए प्राकलन तैयार कर सरकार को भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृत बजट के तहत डंग्गा निर्माण के लिए नदी में नींव की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें