फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: विशेष कानून की मांग पर नाहन में एससी संगठनों की बैठक, एकजुटता का आह्वान

Ankesh Dogra Updated Tue, 07 Jul 2026 03:06 PM IST

हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निधि विशेष कानून लागू करने की मांग को लेकर चल रही सामाजिक न्याय यात्रा के तहत मंगलवार को नाहन स्थित कोली समाज भवन में विभिन्न अनुसूचित जाति संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर जनस्तर पर अभियान तेज करने का आह्वान किया गया। बैठक में राज्य स्तरीय गठबंधन की ओर से भारतीय वन सेवा के पूर्व अधिकारी डीपी चंद्रा और सुखदेव विश्वप्रेमी ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निधि से संबंधित विशेष कानून देश के कई राज्यों में लागू है और हिमाचल प्रदेश में भी इसे लागू किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने विभिन्न सामाजिक संगठनों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलाने तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में आगामी मानसून सत्र के दौरान इस मांग को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही इस मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जा सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें