फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: साधुपुल मेले में कबड्डी का रोमांच, महिला वर्ग में सलोगड़ा और जूनियर पुरुष वर्ग में दुर्गा क्लब विजेता

कंडाघाट के साधुपुल स्थित ऐतिहासिक महिषासुर मर्दिनी स्वरूप दुर्गा माता मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मेले का समापन हो गया। मेले के दौरान आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में सलोगड़ा की टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि पुरुष जूनियर वर्ग में दुर्गा क्लब साधुपुल विजेता बना। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में सलोगड़ा की टीम ने जीत दर्ज की। विजेता टीम को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं, तुंदल की टीम उपविजेता रही, जिसे 15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। पुरुष जूनियर वर्ग के कबड्डी मुकाबले में दुर्गा क्लब साधुपुल ने तुंदल की टीम को हराकर विजेता का खिताब जीता। इस वर्ग में भी विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। समापन अवसर पर समाजसेवी तरसेम भारती मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बीडीसी अध्यक्षा इंद्रा चौहान विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। मेला कमेटी के प्रधान पवन ठाकुर ने मेले के इतिहास और इस दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। आयोजन के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ स्थानीय परंपराओं और धार्मिक उत्सव को भी बढ़ावा मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें