फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: राजीव बिंदल बोले- मुख्यमंत्री के सिरमौर दौरे पर जो उम्मीदें थी, वह रह गई अधूरी

Ankesh Dogra Updated Mon, 09 Mar 2026 09:34 AM IST

प्रदेश में कांग्रेस सरकार बन जाने के लंबे अरसे बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में किसी कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री का दौरा तय हो जाने के बाद से ही सिरमौर के लोगों को भारी उम्मीदें थी, लेकिन मुख्यमंत्री के जाने के बाद सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया। कोई बड़ी घोषणा मंच से मुख्यमंत्री ने सिरमौर के लिए नहीं की। यह टिप्पणी नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नाहन में आए और विरोधियों को कोस कर चले गए। बिन्दल ने आरोप लगाया कि 40 महीने की कांग्रेस सरकार ने सिरमौर जिले को अनेकोनेक जख्म दिए। कांग्रेस के सत्ता में आते ही 50 से ज्यादा संस्थानों को ताले लगाकर सिरमौर की जनता को उपहार दिया और इस उपहार के लिए सिरमौर जिला के कांग्रेस विधायक भी उतने ही दोषी है जितने सरकार के मुखिया। बिन्दल ने कहा कि सिरमौर जिला का एक मात्र मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भवन तेज गति से निर्माणाधीन था, साढ़े तीन साल से काम बंद है जिसका नुकसान जिला सिरमौर की जनता भुगत रही है। बिन्दल ने कहा कि माता एवं शिशु अस्पताल के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा दिए गए, अस्पताल निर्माण का स्थान तय हुआ, नक्शा इत्यादि फाइनल होने के बाद भी 40 महीने में कार्य का शुरू न होना गर्भवती माताओं के साथ कांग्रेस की सरकार का, कांग्रेस के विधायक का, मंत्री का अत्याचार है। 2024-25 के केन्द्रीय बजट में नर्सिंग कॉलेज का प्रावधान नाहन के लिए किया गया था और 70 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान होने के बावजूद आज तक एक भी ईंट नर्सिंग कॉलेज की नहीं लगी। अस्पताल में नवजात शिशु के लिए नियोनेटोलोजी यूनिट शुरू होना था नहीं हुआ। कैंसर के रोगियों के लिए पूरी व्यवस्था शुरू होनी थी नहीं हुई। नया ऑपरेशन थियेटर बनना था नहीं बना। हार्ट के रोगियों के लिए प्रावधान होना था नहीं हुआ। डॉक्टरों की संख्या में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान स्वीकृत की गई धनराशियों से निर्मित कार्यों के उद्घाटन करके केवल झूठा श्रेय लेने का प्रयास हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा दी गई प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना व अन्य योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत राशियों के शिलान्यास एवं उद्घाटन करके जनता को भ्रमित नहीं किया जा सकता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें