फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: करोड़ों रुपये से बने नगर परिषद के एमसी परिसर भवन में घुसा बारिश का पानी

नगर परिषद नाहन के दिल्लीगेट स्थित एमसी परिसर भवन में बारिश के कारण शाम को पानी घुस गया। इसके कारण बाहर से अंदर आना और अंदर से बाहर जाना मुश्किल हो गया। इससे दुकानदारों में रोष पैदा हो गया। बारिश के कारण पांचवी मंजिल की छत्त तक टपकनी शुरू हो गई। इसके कारण दुकानदारों को अपना सामान पानी से बचाने के लिए बाल्टियां तक रखनी पड़ीं। दुकानदारों ने बताया कि कई साल से यहां यही हाल है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और जेई तक यहां आकर हाल देख चुके हैं, लेकिन किसी ने किया कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि भवन खस्ताहाल होता जा रहा है। भवन के अंदर पानी घुस रहा है और छत्तें पानी टपकने से कमजोर हो रही है। करोड़ों रुपये से बने इस भवन की सुध तक नहीं ली जा रही। उन्होंने एक बार फिर नगर परिषद से इस भवन की सुध लेकर अविलंब मरम्मत करवाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें