क्विजेबल्ड फाउंडेशन ने चेतना संस्था के सहयोग से आस्था स्कूल नाहन में दिव्यांग बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों से देश व प्रदेश से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने प्रश्नों का बखूबी जवाब दिया। यह प्रतियोगिता शिक्षका मोनिका शर्मा के नेतृत्व में हुई, जबकि डीएड प्रशिक्षुओं ने दिव्यांग बच्चों से सवाल-जवाब किए। दो चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला भर से आए दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। शिक्षक मोनिका शर्मा ने बताया कि विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए यह विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता क्विजेबल का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में इस प्रतियोगिता में 9 जिलों के 27 स्कूलों के 340 दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि जो बच्चे इस स्पर्धा को उतीर्ण करेंगे वह अगले चरण में प्रवेश करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर की मैनेजर अर्चना सैनी, मेघना शर्मा आदि मौजूद रहीं।