पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 14 फरवरी को सराहां में प्रस्तावित दौरे को लेकर बुधवार को सराहां में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जीआर मुसाफिर ने की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम आयोजन को लेकर चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सराहां में पच्छाद क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सराहां के कुश्ती मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।