फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सफाई कर्मियों और सब्जी विक्रेताओं का विवाद सुलझाने की मांग, पार्षदों ने डीसी से की हस्तक्षेप की अपील

Ankesh Dogra Updated Sun, 12 Jul 2026 04:19 PM IST

नाहन शहर में सफाई कर्मियों और सब्जी विक्रेताओं के बीच चल रहे विवाद का असर अब सफाई व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। इस मामले को लेकर वार्ड नंबर-4 की पार्षद पूजा तोमर और वार्ड नंबर-5 की पार्षद सीमा अत्री ने उपायुक्त सिरमौर से मुलाकात कर जल्द हस्तक्षेप की मांग की। पार्षद पूजा तोमर ने बताया कि दोनों पार्षदों ने उपायुक्त को अवगत कराया कि विवाद के चलते शहर में रविवार को सफाई कार्य प्रभावित रहा, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर दोनों पक्षों के बीच समाधान निकालने की अपील की, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था जल्द सामान्य हो सके। पार्षदों ने नगर परिषद से जुड़े अन्य मुद्दों का भी उल्लेख करते हुए उपायुक्त से नगर परिषद का जनरल हाउस शीघ्र बुलाने की मांग की। उनका कहना है कि लंबित जनहित के कई मुद्दों पर चर्चा और निर्णय के लिए बैठक जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द हस्तक्षेप कर विवाद का समाधान निकालेगा, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें